Priyanka Chopra Instagram News: बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपने अभिनय और अंदाज से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी नन्ही सी प्यारी बेटी मालती मैरी है। जी हां दोस्तो, प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया।
Priyanka Chopra Instagram: इंस्टाग्राम पर छाई मालती की मासूमियत
दोस्तो प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर शेयर की उसमें मालती मैरी अपने एक हमउम्र दोस्त का हाथ थामे चलते हुए नजर आ रही हैं। दोनों की पीठ कैमरे की ओर है, और मालती ने एक प्यारी सी फूलों वाली ड्रेस पहन रखी है। यह पल इतना मासूम और खूबसूरत है कि हर किसी का दिल मुस्कुरा उठा। प्रियंका ने इस तस्वीर को बिना किसी कैप्शन के शेयर किया, लेकिन दोस्तो यह पल खुद ही सब कुछ कह गया।
read more: इंस्टाग्राम पर दिलों की रानी बनी ये 10 सिंगर्स, करोड़ों फॉलोअर्स के साथ छाए हैं पूरी दुनिया में

परिवार ही सबसे बड़ी दौलत है, कहती हैं प्रियंका
दोस्तो आप जानते ही हैं कि प्रियंका चोपड़ा जितनी शानदार एक्ट्रेस हैं, उतनी ही स्नेही मां और पत्नी भी हैं। हाल ही में अपनी फिल्म Heads of State के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए सबसे कीमती समय वो होता है जब वो अपने परिवार के साथ होती हैं। उन्होंने कहा कि हर संडे की सुबह बिस्तर में cuddles यानी प्यार भरे आलस भरे पल ज़रूरी होते हैं। प्रियंका मानती हैं कि परिवार के साथ समय बिताना ही असली लग्ज़री है।
प्रियंका को पसंद हैं ये छोटे-छोटे सुकून के पल
जब प्रियंका काम में व्यस्त नहीं होतीं तो उन्हें सुकून भरे पल बिताना बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि वो कभी-कभी एक ग्लास वाइन के साथ Love Island जैसे शो देखना पसंद करती हैं या किताबों में खो जाती हैं। दोस्तो इन छोटे लेकिन दिल को छू जाने वाले पलों से ही उनकी ज़िंदगी को सुकून मिलता है।
Priyanka Chopra and Nick Jonas attended BLACKPINK’s NY concert, danced to the music, and revealed daughter Malti loves Rosé’s song ‘APT’.😍❤️🔥#nickjonas #priyankachopra #maltimarrychoprajonas #blackpinkconcert #buzzzookascrolls pic.twitter.com/AmtNZ53MV1
— Buzzzooka Scrolls (@Buzzz_scrolls) July 27, 2025
निक जोनस को ‘डैड’ कहलाना लगता है सबसे प्यारा एहसास
अब दोस्तो बात करें प्रियंका के पति निक जोनस की, तो उन्होंने भी पिता बनने के बाद के अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया चाहे उन्हें कितना भी कूल माने, लेकिन मालती के लिए वो सिर्फ एक “डैड” हैं जो उसके साथ Moana और Maui जैसे गेम्स खेलते हैं। दोस्तो निक का मानना है कि मालती के साथ बिताया गया हर पल उनकी ज़िंदगी का सबसे कीमती हिस्सा है।
राजस्थान में रचाई थी शादी, अब साउथ सिनेमा में वापसी की तैयारी
दोस्तो प्रियंका और निक ने 2018 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी और 2022 में उन्होंने सरोगेसी के जरिए मालती का स्वागत किया। अब जब प्रियंका एक मां के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरी तरह निभा रही हैं, वहीं दूसरी ओर वो फिर से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं।
महेश बाबू के साथ नजर आएंगी प्रियंका
दोस्तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस एस राजामौली की अगली बड़ी फिल्म SSMB29 में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू भी होंगे। ये फिल्म अभी चर्चा में है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
तो दोस्तो क्या आप भी प्रियंका और मालती के इस अनमोल पल को देखकर भावुक हो गए? कमेंट में जरूर बताएं कि आपको मां-बेटी की ये जोड़ी कितनी खास लगती है। प्रियंका का यह पोस्ट यह बताता है कि ग्लैमर और स्टारडम के बीच भी एक मां का दिल सबसे ज्यादा अपने बच्चे की मुस्कान में सुकून ढूंढता है।